फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिन में प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा बुलंदशहर

विज्ञापन
खुर्जा में शुक्रवार सुबह 11 बजे होती बारिश। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोहरा और बर्फीली हवा के बीच शुक्रवार सुबह हुई बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे मौसम के दिन में प्रदेश का सबसे ठंडा दिन बुलंदशहर रहा। अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 14 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री कम होकर 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारा लुढ़कने से सर्दी के तेवर और ज्यादा तीखे गए। दिन में निकली धूप भी बेअसर साबित रही। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम के बीच बृहस्पतिवार की रात पाला के बीच कोहरा व बादल छा गए। कोहरे का असर शुक्रवार की सुबह तब बना रहा। सुबह के समय शीतलहर के बीच बूंदाबांदी हुई, जो कहीं अधिक तो कहीं कम रही। दिन में भी हल्का कोहरा और बादल छाए रहे। करीब 11 बजे धूप निकली तो लोगों को लगा कि राहत मिलेगी, लेकिन पूरा दिन चली शीतलहर से कंपकपी छूटती रही। ठंडी हवा के आगे धूप बेदम नजर आई। शाम होते ही ठंड का असर और बढ़ गया। साथ ही कोहरा भी छाने लगा। बादलों के बीच शीतलहर का असर होने के कारण लोग जल्द ही घर पहुंच गए। ऐसे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 5.8 और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 94 फीसदी और हवा की गति 5 से सात किलोमीटर के बीच प्रति घंटा रही।
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह के अनुसार लगातार पाला, शीतलहर और कोहरे के बीच बादल छाने व बूंदाबांदी होने की वजह से वातावरण में नमी बहुत अधिक है। पहाड़ों की बर्फबारी से शीतलहर चल रही है। प्रदेश में बुलंदशहर शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। इससे जल्दी निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि रविवार को भी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और कोहरा छाने की संभावना बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें