फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर वेटरंस ने 51 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
क्रिकेट मैच में पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मनु कुमार के साथ पदा​धिकारी एवं ​खिलाड़ी। स्त्रोत - आ
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को एक दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इसमें बुलंदशहर वेटरंस ने 51 रन से ऑल स्टार क्रिकेट क्लब मुकीमपुर की टीम को पराजित कर दिया। सर्वाधिक रन बनाने पर अरुण गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टीम मैनेजर हिमांशु तोमर ने बताया कि मैच का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ के सचिव महेश गुप्ता, प्रो.भीष्म सिंह, राजेश शर्मा, संदीप शर्मा, राहुल गुप्ता, सभासद अजय कुमार, सभासद सुखदेव शर्मा, मुनेश गिरी एवं यश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद ऑल स्टार क्रिकेट क्लब मुकीमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
बुलंदशहर वेटरंस ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 171 रन बनाए। जिसमें 66 गेंद पर अरुण गुप्ता ने नाबाद 102 रन की पारी खेली, साथ ही मुनेश गिरी ने 31 रन का योगदान दिया। ऑल स्टार के प्रशांत ने सर्वाधिक तीन विकेट प्राप्त किए। जवाब में जीत दर्ज करने उतरी ऑल स्टार क्रिकेट क्लब मुकीमपुर 20 ओवर में 120 रन ही बना सकी। जिसमें शिवांश शर्मा ने नाबाद 31 रन व ध्रुव ने 21 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

वेटरंस के सुखदेव शर्मा, सीमू व संजय ने दो-दो विकेट लिए। यह मैच वेटरंस की टीम ने 51 रन से जीता। मैच में सर्वाधिक रन बनाने पर अरुण गुप्ता को पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मनु कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

क्रिकेट मैच में पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मनु कुमार के साथ पदाधिकारी एवं खिलाड़ी। स्त्रोत - आ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें