फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सिकंदराबाद पहुंचे भारत भ्रमण पर निकले बवंडर बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद पहुंचे भारत भ्रमण पर निकले बवंडर बाबा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तंबाकू उत्पाद समेत अन्य उत्पादों पर देवी देवताओं की फोटो नहीं छापने को लेकर भारत भ्रमण पर निकले इंदौर के बवंडर बाबा सोमवार को सिकंदराबाद पहुंचे। पंडित धनश्याम झा के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों को अपने मिशन की जानकारी दी।
विज्ञापन

बवंडर बाबा उर्फ विनोद यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर से उन्होंने 21 फरवरी 2021 को लोगों को जागरूक करने के लिए एक लाख किलो मीटर की यात्रा का लक्ष्य निर्धारित कर बाइक से यात्रा शुरू की थी। अब तक वह 24 महीनों में 68 हजार 700 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पाद, अन्य उत्पादों पर देवी देवताओं की फोटो प्रकाशित की जाती है और उत्पादों के खाली पैकेट को कूड़े में फेंक दिया जाता है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उत्पादों पर देवी-देवताओं के फोटो के प्रकाशन को रोकने के लिए वह जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वह अब तक इस संबंध में नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिल चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से वह आहत हैं। बताया कि यात्रा के दौरान वह धार्मिक स्थलों पर भी गए हैं, जहां उन्होंने लोगों को अपने मिशन से अवगत कराते हुए जागरूक किया। अब उनका लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मामले से अवगत कराना है। सिकंदराबाद से वह दिल्ली के रवाना होंगे। बताया कि दिसंबर 2023 में उनकी यात्रा अयोध्या में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो वह सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें