गुलावठी के एनआर ग्लोबल स्कूल असाबर के निर्देशक विनय खारी व आरती चपराना अवार्ड के साथ।
- फोटो : BULANDSHAHR
फोटो समाचार
शिक्षाविद् विनय खारी को मिला ब्रांड आइकन अवार्ड
गुलावठी। ब्रांड आइकन संस्था द्वारा दिल्ली के द्वारिका में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के एनआर ग्लोबल स्कूल असाबर के निर्देशक एवं शिक्षाविद् विनय खारी एवं आरती चपराना को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ब्रांड आइकन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता अरबाज खान ने विनय खारी एवं आरती चपराना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विनय खारी एवं आरती चपराना एनआर ग्लोबल स्कूल के द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। विद्यालय के संस्थापक जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह चपराना ने विद्यालय को अवार्ड मिलने पर कहा है कि विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है। संवाद