वैक्सीनेशन के लिए अस्पताल में उमड़ रही भीड़
सिकंदराबाद। नगर के सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोग सुबह से ही पहुंच रहे हैं। लोगों की कतार सुबह से ही अस्पताल में लग रही है। लोग वैक्सीन लगाने के लिए इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में और कई स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। सरकार द्वारा जब से 45 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की घोषणा हुई है। तभी से अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। सरकारी अस्पताल पहुंचने वाली 45 वर्ष की आयु से ऊपर वाली सभी लोगों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए आधार कार्ड या अन्य आईडी प्रूफ लाने वाले 45 साल से ऊपर आयु के लोगों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। संवाद