फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: डिबाई में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला को कुचला, मौके पर मौत

Wed, 07 Jan 2026 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर के डिबाई में नेशनल हाईवे पर महादेव चौराहे के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटर सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति बच गए। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बैलौन निवासी कल्लू खान अपनी 55 वर्षीय पत्नी शाविरा बेगम के साथ स्कूटर से भीमपुर दौराहे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे महादेव चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाविरा बेगम सड़क पर गिर गईं और ट्रक का भारी पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें