फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में घटिया निर्माण कार्य का विरोध, लोग बोले- ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करें

Sun, 31 Aug 2025 05:01 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर

सार

गांव रोरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने विरोध किया। चार करोड़ की लागत से बन रहे विद्यालय में बिना सीमेंट फर्श डाले जाने की बात कही गई। ग्रामीणों ने फर्श उखाड़कर खराब गुणवत्ता दिखाते हुए ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और दोबारा काम कराने की मांग की। एक्सईएन विनीत चौधरी ने निर्माण को मानक के अनुरूप बताया है।
विज्ञापन
घटिया निर्माण कार्य को दिखाते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपशहर के गांव रोरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस विद्यालय में बिना सीमेंट के फर्श डाला जा रहा है। साथ ही विद्यालय का निर्माण कराने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राय सिंह और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन दिन पहले डाले गए फर्श को उखाड़कर दिखाया जो अभी तक सेट नहीं हुआ था। ज्ञानेंद्र सिंह राघव का कहना है कि इस मामले में पहले भी जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी।

जांच कमेटी का गठन भी हुआ था। समय-समय पर ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर घटिया सामग्री के प्रयोग के आरोप लगाए। अधिकारियों ने सुधार का वादा किया लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने आरईएस के एक्सईएन विनीत चौधरी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


घटिया फर्श की वीडियो और फोटो भी बनाई गई है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट करने, फर्श को दोबारा डालने और प्लास्टर को नए सिरे से करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस संदर्भ में एक्शन विनीत चौधरी का कहना है कि मानक के अनुरूप ही निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें