फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नेटग्रिड में बुलंदशहर पुलिस का जलवा, प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अपराध नियंत्रण और आधुनिक तकनीक के बेहतर तालमेल में बुलंदशहर पुलिस ने पूरे प्रदेश में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील सुरक्षा प्रणाली नेटग्रिड (नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड) की मार्च की रैंकिंग में बुलंदशहर पुलिस को उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


यह भारत सरकार की एक ऐसी उच्चस्तरीय और एकीकृत डेटा प्रणाली है, जो देश की विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों को संदिग्धों, वित्तीय लेनदेन और अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पलक झपकते ही उपलब्ध कराती है। आतंकवाद, संगठित अपराध और गंभीर आर्थिक अपराधों जैसी चुनौतियों से निपटने में इस डेटाबेस की भूमिका बेहद निर्णायक मानी जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम की तकनीकी सजगता और कड़ी मेहनत को दिया है।
उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक का है। पुलिस द्वारा डेटा प्रबंधन और आधुनिक डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग के कारण ही हम प्रदेश स्तर पर यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। एसएसपी ने इस कार्य में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जनसेवा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस प्रणाली के संचालन और डेटा फीडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसएसपी उन्हें विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। तकनीक आधारित इस पुलिसिंग से न केवल विभाग की रैंकिंग में सुधार हुआ है, बल्कि अपराधियों की धरपकड़ और जनपद में अपराध नियंत्रण की दर में भी गुणात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। जिले की इस उपलब्धि की सराहना लखनऊ मुख्यालय स्तर पर भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें