फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में चौकीदार की मौत, सूकर फार्म में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में चौकीदार की मौत, सूकर फार्म में मिला शव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी स्थित सूकर फार्म में कार्यकरत चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चौकीदार का शव फार्म में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी का क्षेत्र के गांव सरायघासी में सूकर पालन फार्म है। फार्म आजकल खाली है ।बताया जाता है कि फार्म पर चौकीदार के रूप में गांव सरायघासी निवासी सुखबीर (55) पुत्र रामप्रसाद रहता था। दो दिन पूर्व मृतक अपने घर से फार्म पर गया था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा था। बृहस्पतिवार की सुबह फार्म के आसपास अपने खेतों में काम करने वाले ग्रामीण किसी कार्य से फार्म हाउस पहुंचे तो उन्होंने चौकीदार सुखबीर का शव फार्म में पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। सुखबीर की मौत की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें