फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दरिंदगी: लड़की को अगवा कर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बॉर्डर पार करते समय पुलिस ने दबोचा

Sun, 31 Jul 2022 12:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

छात्रा को बाजार से अगवा किए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया था। छात्रा बीए में प्रवेश के लिए इंटरनेट कैफे पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अपहृत छात्रा को बॉर्डर क्रास कराते समय नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने शक होने पर आरोपी हासिम और छात्रा को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद बाजार से अगवा की गई छात्रा के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मजिस्ट्रेट बयान में छात्रा ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा के बयानों के आधार पर आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


अगवा छात्रा को बॉर्डर क्रास करने के दौरान नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने संदेह होने पर 20 जुलाई को आरोपी हासिम और छात्रा को हिरासत में ले लिया था। 21 जुलाई की रात छात्रा और आरोपी हासिम को लेकर पुलिस सिकंदराबाद पहुंची। जांच अधिकारी शिवम तोमर ने बताया कि छात्रा में मजिस्ट्रेट बयान में बताया कि आरोपी हासिम, उसके भाई कासिम, चाचा मुरसलीन,मोहल्ला रिसालदारान निवासी रिश्तेदार साजिद, थाना लोनी गाजियाबाद निवासी दिलावर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। मुख्य आरोपी हासिम, आरोपी कासिम, साजिद, दिलावर को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार आरोपी मुरसीन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ये था मामला
नगर के मोहल्ला छासियावाडा निवासी हासिम पर 13 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को बाजार से अगवा किए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया था। छात्रा बीए में प्रवेश के लिए इंटरनेट कैफे पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने हिंदू संगठनों के साथ कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा किया था। इस दौरान परिजनों, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई थी। हिंदू संगठनों के भारी विरोध के चलते पुलिस छात्रा की बरामदगी को लेकर काफी दबाव में थी। बरामदगी को लेकर पुलिस ने कई टीमों का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें