फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 और 26 को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान, रूट किया जाएगा डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
25 और 26 को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान, रूट किया जाएगा डायवर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। भोले के भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिले में सोमवार और मंगलवार को शिक्षण संस्थानों का अवकाश रहेगा। इसके लिए डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सभी अधिकारियों और जवानों को अलर्ट रखा गया है। आइपी एड्रेस वाले सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अधिकारी दफ्तर, आवास से गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
26 जुलाई को शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले सोमवार को भी लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर लौटेंगे। जिसके चलते सड़कों पर भारी भीड़ रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से डीएम सीपी सिंह ने सोमवार और मंगलवार (25-26 जुलाई) को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। फिलहाल भोले के भक्त कांवड़ लेने के लिए रवाना हो रहे हैं, जबकि दूर दराज वाले भक्त कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट भी रहे हैं। भोले के भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से योजना बनाई गई है। जिस रास्ते से भोले के भक्त गुजरेंगे वहां पर सुरक्षा के साथ ही ट्रेफिक की व्यवस्था बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। गोमुख, हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने वाले भक्तों को मेरठ हाईवे पर कोई परेशानी न हो, इसके लिए शुक्रवार से हाईवे को वन वे कर दिया गया है। इसके अलावा स्याना, अनूपशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाते हुए वाया शिकारपुर निकाला जा रहा है। जबकि डिबाई के महादेव चौराहे से नरौरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

143 सीसीटीवी, सात वाच टावर लगाए
सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी के निर्देश पर जिले में 143 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 17 कैमरे आइपी एड्रेस से ट्रेस होने वाले जबकि 126 कैमरे साधारण हैं। इसके अलावा अनूपशहर, अरनिया, गुलावठी, डिबाई, रामघाट और अहार समेत सात क्षेत्रों में वाच टावर लगाए गए हैं। एसपी क्राइम कमलेश बहादुर को नोडल अधिकारी बनाते हुए एक एएसपी, आठ सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 1500 कांस्टेबल और 125 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

यह हैं कांवड़ मार्ग
हापुड़-गुलावठी-बुलंदशहर-खुर्जा-अलीगढ़ हाईवे
गुलावठी-सिकंदराबाद रोड
गढ़-स्याना-नरसेना-अहार नहर पटरी किनारे
गढ़-स्याना-औरंगाबाद-बुलंदशहर रोड
अनूपशहर-अहार-जहांगीराबाद-बुलंदशहर रोड
राजघाट-नरौरा-रामघाट-अतरौली रोड
कोट -
कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के साथ सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी कराई जा रही है। समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कांवड़ मार्गों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। - डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
पुनीत शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें