फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी किए गार्डर के साथ तीन चोर गिरफ्तार, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी किए गार्डर के साथ तीन चोर गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। चोरी किए गए गार्डरों को बेचने के लिए जा रहे तीन चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर स्थित भट्टे से चार गार्डर चोरी कर लिए गए थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव बौढ़ा निवासी गौरव पुत्र राजवीर, थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव भौरा निवासी धर्मवीर पुत्र जयकरण, नरेश पुत्र चंद्रपाल को नूर मोड़ से चोरी के गार्डरों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी किए गए गार्डरों को बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियों से दो छुरी भी बरामद की गई है। बताया कि बरामद चोरी के चारों गार्डरों को कब्जे में लेते हुए गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें