शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म
सिकंदराबाद। सिपाही ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसका साथ देने पर भाई व बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी शादी जनपद हापुड़ के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद वर्ष 2012 में पति बिन बताए उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद वह सिकंदराबाद में सतेंद्र सिंह पुत्र बिजेंद्र सिंह के मकान में रहने लगी और मजदूरी कर अपना, परिवार का पालन पोषण करने लगी। सतेंद्र जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी में सिपाही है। आरोप है कि सतेंद्र ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। एक दिन सतेंद्र ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह उसके बार दुष्कर्म करता रहा। सतेंद्र के भाई नरेंद्र, बहन ने धमकी दी कि अब वह पुलिस में है पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। बार बार कहने के बाद भी वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी जयकरन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर आरोपी सतेंद्र उसके भाई नरेंद्र, बहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।