लेनदेन के विवाद में दंपती को बनाया बंधक
ककोड़। लेनदेन के विवाद में दंपती को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने दंपती को बंधन मुक्त कराया। वहीं चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
मूलरूप से राजस्थान निवासी युवक ने बताया कि सोशल साइड के माध्यम से उसकी जानकारी भाईपुरा, कोतवाली रबूपुरा ग्रेटर नोएडा निवासी चिंतामनी शर्मा से हुई। जानकारी बढ़ने पर उसने उन्हें काम दिलाने का भरोसा दिलाते हुए नोएडा बुला लिया। जहां वह अपने जानकार के घर में किराये पर रहने लगा। इस दौरान उसने उन्हें काम के लिए 25 लाख रुपये दिए। एक सप्ताह पूर्व उसके पुत्र ब्रह्म कुमार, त्रिदेव कुमार, नवीन कुमार, व प्रशांत शर्मा पुत्र ब्रह्म कुमार ने उन पर रुपयों के लिए तगादा किया। जिसके बाद उन्हें छह लाख रुपये लौटा दिए। बकाया जल्द नहीं लौटाने पर धमकी देने लगे। शुक्रवार को उक्त सभी लोग उसे व उसकी पत्नी को उनके घर से लेकर झाझर में इनायतपुर रोड पर स्थित विद्यालय में पहुंचे। जहां उक्त लोगों ने गालीगलौज की।