फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल लूटे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। खेत से घर लौट रही महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक सवारों ने कुंडल लूट लिए। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रिटौली निवासी संतोष पत्नी मुकेश यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेतों पर गई थी। बताया कि 11 बजे के आसपास वह खेतों से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और नशीला पदार्थ सुंघाते हुए सिर पर किसी वस्तु से वार कर दिया। जिससे वह बहोश हो गई। दोनों युवक उसके कानों से कुंडल लेकर फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे गांव के लोग उसे घर लेकर पहुंचे। निरीक्षक जितेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें