फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पर के ऊपर गिरा गेट, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्पर के ऊपर गिरा गेट, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ऊपर गेट गिरने से घायल हुए ट्रक के हेल्पर की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर इत्तेफाकिया दर्ज की है।
ग्राम बरौली थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र जसवंत ने बताया कि उसका चाचा पिंटू कुमार पुत्र फूल सिंह ट्रक पर हेल्पर के रूप में कार्य करता था। शनिवार की शाम 4.30 बजे वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित संतोष वेयर हाउस में सामान लोड करने के लिए आया था। बताया कि जब वह सामान लोड करके जाने लगे तो अचानक वेयर हाउस का गेट गिर गया। गेट के नीच दबने से उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए दिल्ली ऑल इंडिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर इत्तेफाकिया दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें