फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित शराब तस्कर को पकडने गई पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पुलिस टीम पर पथराव करने के आरोपी। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई व दो सिपाही चोटिल
विज्ञापन

सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। वांछित शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए आरोपी को पुलिस हिरासत से भी छुड़ाने की कोशिश की। पथराव में एसआई और दो सिपाही चोटिल हो गए। पुलिस पर पथराव की सूचना पर एसडीएम रविशंकर सिंह, एएसपी गोपाल चौधरी, कोतवाल सुनील कुमार सिंह भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 30 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी राहुल पुत्र राजेश गांव में परचून की दुकान चलाता है। कुछ दिन पूर्व आबकारी विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारकर अवैध शराब बरामद की थी। राहुल मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन ने कोतवाली सिकंदाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार शाम राहुल के गांव में अपनी दुकान पर होने की सूचना मिली। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने सरायघासी पहुंची। जब पुलिस राहुल को गिरफ्तार कर ले जाने लगी, तभी गांव निवासी सतवीर, भरत वीरू, जितेंद्र, अरविंद, हरीराम, मोहित व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। और हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके सात लोगों को दबोच लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पथराव में बिलसूरी चौकी प्रभारी सत्यपाल गौड़, कांस्टेबल जाहिर हुसैन और इंद्रपाल चोटिल हो गए। चौकी प्रभारी की तहरीर पर 30 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वही गिरफ्तार आरोपी राहुल, सतवीर, भरत, वीरू, जितेंद्र, अरविंद, हरिराम, मोहित को जेल भेज दिया। बताया कि आरोपी राहुल की दुकान से 30 बोतल, 236 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए गए। मौके से 2070 नशीली गोलियां भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें