फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निगम की बसों में डेबिट कार्ड से भी दे सकेंगे किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अब निगम की बसों में कार्ड से भी दे सकेंगे किराया
विज्ञापन

बुलंदशहर। उप्र परिवहन निगम की बसों में अब पेटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से यात्री किराया दे सकेंगे। मुख्यालय से आधुनिक एंड्रायॅड टिकट मशीन मिलने पर सफर करने के दौरान कार्ड से यात्री टिकट ले सकेंगे। जिले के समस्त डिपो पर जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। वहीं, टिकट लेने में आनाकानी करने पर यात्री की फोटो खींचने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक उप्र परिवहन निगम की बसों में ईटीएम मशीनों से टिकट दिए जाते हैं। वहीं, मशीन के खराब होने पर उसे सही कराने में काफी समय लग जाता है इस दौरान कागजी टिकट जारी किए जाते हैं। साथ ही कभी-कभी यात्रा करने के दौरान यात्रियों द्वारा दबंगई दिखाते हुए टिकट लेने से इंकार कर दिया जाता है और कुछ यात्री रुपये न होने का हवाला दे कार्ड से रुपये लेने की बात कहते हैं। इन सभी परेशानियों को देख परिवहन निगम द्वारा आधुनिक सुविधाओं से एंड्रायॅड मशीनें तैयार की गई है। निगम से गाजियाबाद रीजन को करीब 980 मशीनें प्राप्त हो चुकी है। जिन्हें क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक डिपो पर वितरित किया जा रहा है। अफसरों ने दावा किया है कि बुलंदशहर डिपो को करीब 100 मशीनें मिलेंगी। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि प्रदेश सरकार निगम की बसों को एंड्रायॅड टिकट मशीन से यात्रियों का टिकट बनाए जाने की योजना शुरू करने की दिशा में कार्य कर रही है। जल्द ही डिपो के समस्त परिचालकों को एंड्रायॅड टिकट मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि एंड्रायॅड मशीन का संचालन शुरू होने से यात्री पेटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से टिकट की धनराशि दे सकेंगे। किराया न देने पर परिचालक द्वारा संबंधित का फोटो मशीन द्वारा खींच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें