फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की तलाश में भटक रहे पिता की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की तलाश में भटक रहे पिता की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

चोला। लापता बेटे की तलाश में भटक रहे पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के हाथ पर गुदे उसके व गांव के नाम के आधार पर परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कार्यवाहक चौकी प्रभारी रमाकांत मिश्र ने बताया कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें गांगरौल हाल्ट पर दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग पर एक अधेड़ का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौत हुई थी। उसके हाथ पर उदल पुत्र महेंद्र, पत्नी का नाम मिथलेश, गांव कुटवाया थाना ककोड़ लिखा हुआ था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त उदल पुत्र महेंद्र (52वर्ष) के रूप में की। बताया गया कि उदल का 18 वर्षीय पुत्र करीब एक वर्ष पूर्व लापता हो गया था। तभी से उदल अपने बेटे की तलाश में इधर-उधर भटकता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें