मायके से कॉलेज गई पत्नी का पति ने किया अपहरण
स्याना। ससुरालियों द्वारा विवाहित पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए स्याना कोतवाली में तीन लोगों पर शक जताते हुए मुकदमा पंजीकृ त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजी खेल निवासी आमना पत्नी शकील की पुत्री ईरम की शादी ग्राम शाहपुर निवासी शादाब के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ईरम का ससुरालियों से विवाद हो गया और दहेज की मांग की गई, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। ईरम की मां आमना का कहना है कि उसकी पुत्री अपने मायके में रहकर गाजियाबाद के एक कॉलेज में पढ़ रही है। दो दिन पूर्व वह कालेज गई थी। आरोप है कि वही से उसका अपहरण कर लिया गया। आमना द्वारा दी तहरीर में पति शादाब और ससुरालियों पर शक जाहिर किया है। कोतवाल नरेन्द्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता द्वारा दी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है।