फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी पर पोती के साथ भी दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी पर पोती के साथ भी दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते दिनों छेड़छाड़ के मामले में जेल गए अधेड़ व्यक्ति पर पोती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के पुत्र की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपी बीते दिनों ही जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी ही पोती के साथ दुष्कर्म करने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गत 16 अगस्त को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि गांव निवासी विजय सिंह ने घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की वारदात की साथ ही विरोध करने पर हत्या की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। वहीं,
विज्ञापन

अब मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी व्यक्ति विजय सिंह के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें वह एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी का पुत्र थाने पहुंचा और पिता के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि उसने एक पांच वर्षीय बच्ची को गोद लिया हुआ है। वीडियो में नजर आ रही बच्ची पीड़ित की पुत्री है। जो कि रिश्ते में आरोपी की पोती लगती है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसपी देहात बीबी चौरसिया ने बताया कि पूर्व में छेड़छाड़ के मामले में जेल गए आरोपी की तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। वीडियो में नजर आ रही बच्ची उसकी पोती है। आरोपी के पुत्र की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें