फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के ग्राम बराल में चोरों ने बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए। पीड़ित किसान देवदत्त गिरि पुत्र पन्ना गिरि ने गुलावठी थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। देवदत्त गिरि अपने बेटे के यहां गुड़गांव गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान से चोरी कर ली।
ग्राम बराल निवासी देवदत्त गिरि एवं उसकी पत्नी पुष्पा करीब 7 दिन पूर्व अपने बेटे के यहां गुड़गांव गए थे। उनका बेटा गुड़गांव में रहकर नौकरी करता है। चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी ने शनिवार को उनके मकान का ताला टूटा देखा तो देवदत्त गिरि को फोन पर सूचना दी। देवदत्त गिरि गुड़गांव से लौटे तथा उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौका मुआयना किया। देवदत्त गिरि ने बताया कि चोर 4 चूड़ी सोने की, 2 सोने की चेन, 4 अंगूठी, 3 सिक्के सोने के, एक हार, 20 सिक्के चांदी के तथा चांदी की पायल तथा 45 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। देवदत्त गिरि ने बताया कि करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि गुलावठी क्षेत्र में चोरों का आतंक है। 16 अगस्त को चोरों ने दिनदहाड़े गुलावठी के मोहल्ला आदर्श नगर, श्यौदत्त में साफ्टवेयर इंजीनियर कपिल कुमार के बंद मकान के ताले तोड़कर 30 लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी की थी। ग्राम भटौना में करीब तीन सप्ताह पूर्व एक किसान के बंद मकान के ताले तोड़कर करीब 35 तोले सोने के जेवरात व एक किलो चांदी के जेवरात चोरी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें