फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में पूर्वाभ्यास के दौरान दो चिकित्सक समेत चार अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों में पूर्वाभ्यास के दौरान दो चिकित्सक समेत चार अनुपस्थित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के पांचों कोविड अस्पतालों में शनिवार को पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान अपर निदेशक के निरीक्षण में स्याना सीएचसी पर दो चिकित्सक समेत चार कर्मी अनुपस्थित मिलने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डिबाई राजकीय चिकित्सालय को छोड़ अन्य जगह ऑक्सीजन प्लांट को चलाकर व्यवस्था देखी गई। आज यानी रविवार को सभी जगहों पर डमी मरीज के साथ पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में जटिया चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, 100 बेड राजकीय चिकित्सालय डिबाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर व स्याना को कोविड अस्पताल बनाया गया है। समय-समय पर कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया जाता रहा है। अब प्रदेशभर में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने पर शनिवार को सभी पांचों कोविड अस्पतालों में पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार स्याना में अपर निदेशक मेरठ डॉ. राजेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा व कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना द्वारा औचक निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर तैनात दो चिकित्सक, डीपीएम व बीसीपीएस की उपस्थिति की जगह कॉलम खाली था। चारों बिना बताए अनुपस्थित मिलने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट को चालू कराकर उसकी आपूर्ति को देखा गया। जो सही मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद अन्य व्यवस्थाएं भी देखी गई। वहीं, डिबाई राजकीय चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल रशीद द्वारा मरीज को अस्पताल में पहुंचाने से लेकर उसको भर्ती करने तक की सभी प्रक्रियाएं की गई गईं। इसके अलावा शिकारपुर सीएचसी पर एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. बसंत और खुर्जा जटिया चिकित्सालय में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बेडों की क्षमता को जांचते हुए ऑक्सीजन प्लांट को चालू कराते हुए जांच की। चिकित्सकों के अनुसार सभी तैयारियां बेहतर निकली। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पांचों कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन करके देखा गया। रविवार को यहां डमी मरीज को भर्ती कर रिस्पांस टाइम देखा जाएगा। शनिवार को सीएचसी पर दो चिकित्सक समेत चार कर्मी अनुपस्थित मिलने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें