फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई कर संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई कर संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा बीएसए से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया के खिलाफ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ब्राह्मण समाज ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन बीएसए का सहयोग नहीं कर रहा है। तहरीर देने के बाद अभी तक जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीर अकबर, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा एवं ब्राह्मण समाज बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में तीनों संगठनों ने प्रदर्शन किया। तीनों पदाधिकारियों ने कहा कि किसी कार्य को दबाव में लेकर कराने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा के साथ अभद्रता की है। इससे यह माना जा सकता है कि सत्ता की हनक से भाजपा के लोग सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने पत्नी और बेटी के सामने गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दी है। वह सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। इस घटना के बाद बहुत रोष में है। डीएम के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई है कि जिला अध्यक्ष के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए और बीएसए के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मौके पर कांग्रेस से मुनीर अकबर, सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों के अलावा ब्राह्मण समाज से विपुल पाठक, सौरभ शर्मा, शिव कुमार शर्मा, सियाराम शर्मा, हरपाल शर्मा, शिवम शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, सोनू शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, हरिचंद शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, नितिन भारद्वाज, अमित भारद्वाज, अजय शर्मा, किशन पाल शर्मा और अनुज कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नहीं हो सके बीएसए के बयान दर्ज
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में व्यस्त होने के कारण बीएसए के बयान दर्ज नहीं किए जा सकें हैं। रविवार को अवकाश है। सोमवार को उनका पक्ष सुनकर रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें