मैजिक पलटने से 17 बच्चे घायल
स्याना। लखावटी क्षेत्र के गांव गंगारी के पास मैजिक पलटने से मंगलवार को 17 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बताया गया कि मंगलवार को मोहर्रम के अवकाश के बावजूद हाईवे स्थित सनराइज स्कूल खुला था। डीएम के पास शिकायत पहुंचने के बाद छुट्टी कर दी गई। इसके बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही मैजिक गाड़ी लखावटी क्षेत्र के गांव गंगारी के पास पलट गई। उसमें सवार सभी 17 बच्चे घायल हो गए। स्कूल प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने बताया कि परीक्षा की डेटशीट में गड़बड़ होने की वजह से अवकाश की जानकारी नहीं हो पाई। डीआइओएस शिवकुमार ओझा ने कहा कि अवकाश के दिन स्कूल खोलने की जानकारी नहीं मिली। शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कराई जाएगी।