फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया से रोहित का शव लाने के लिए प्रशासन ने दूतावास से किया पत्राचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया से रोहित का शव लाने के लिए प्रशासन ने दूतावास से किया पत्राचार
विज्ञापन

बुलंदशहर। मलेशिया के क्वालालंपुर शहर में सोमवार को सड़क हादसे में नगर के मोहल्ला साठा निवासी युवक रोहित की मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों की आंखें अपने लाल के अंतिम दर्शन करने का इंतजार कर रही है। जानकारी होने पर मंगलवार देर रात जिला प्रशासन ने शव को मलेशिया से यहां लाने की कवायद शुरू कर दी है। अफसरों ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर जल्द शव लाने का आश्वासन परिजनों को दिया है। दूतावास से पत्राचार किया गया है।
नगर के मोहल्ला साठा निवासी पीड़ित सतीश कुमार ने बताया कि उनका बेटा रोहित कुमार मलेशिया के क्वालालंपुर शहर में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह परिजनों के पास मलेशिया से एक फोन आया कि सड़क दुर्घटना में उनके पुत्र रोहित की मौत हो गई है। परिजनों ने वीजा व पासपोर्ट ना होने के कारण जनप्रतिनिधियों से शव को जल्द से जल्द घर लाने की मांग की है। देर रात मामले में परिजनों ने डीएम से गुजारिश की। जिस पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार को मृतक के परिजनों से मुलाकात करने व उनकी हरसंभव मदद करने के लिए भेजा। देर रात करीब 11 बजे तहसीलदार ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और जरूरी दस्तावेज एकत्रित किए। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने भी मृतक के परिजनों से फोन पर बातचीत कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, अब प्रशासन शव को भारत लाने के लिए दूतावास से पत्राचार करने में जुटा है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रोहित का शव बुलंदशहर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगी बहन की शादी
रोहित की मौत के बाद उसकी मां का बुरा हाल है। रोहित के पिता टैक्सी चालक हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं है। कई माह से घर का किराया भी नहीं गया है। परिजनो ने बताया कि रोहित चार वर्ष पूर्व अपनी बहन की शादी के लिए व परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए मलेशिया में नौकरी करने के लिए गया था। जब से वह अपने परिजनों से भी नहीं मिला था। हाल ही में उसकी बहन की शादी तय हुई थी। शादी दीपावली के बाद होनी तय हुई थी। इसी के चलते वह घर आने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें