फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक डाउनलोड करने के बाद खाते से कट गए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक डाउनलोड करने के बाद खाते से कट गए एक लाख
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कॉलर द्वारा भेजे गए लिंक को डाउनलोड करने के बाद पीड़ित के खाते से दो बार में एक लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी बलराज ने बताया कि उसका कोरियर आना था। शुक्रवार को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने बताया कि आपका कोरियर डिलीवर करने के लिए आपको उनके खाते में पांच रुपये ट्रांसफर करने होंगे। जिसके बाद उसने दिए गए खाते में पांच रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद कॉलर ने फोन कर बताया कि रुपये ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। मैं आपको को एक लिंक भेज रहा हूं। आप इसे डाउनलोड कर ले। लिंक डाउनलोड करने के बाद ही रुपये ट्रांसफर हो पाएंगे। उसने भेजे गए लिंक को डाउनलोड कर दिया। शनिवार की सुबह उसके मोबाइल पर खाते से 15 हजार, 85 हजार रुपये काटे जाने का मेसेज आया। जिसके बाद उसे ठगी का एहसाल हुआ। सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें