फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को गांव से भगाने और हत्या की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता को गांव से भगाने और हत्या की दी धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अधिवक्ता मोईन खान और उनके समुदाय के लोगों को गांव से भगाने और हत्या की धमकी दी गई है।
पूर्व बार सचिव मनोज शर्मा के नेतृत्व में बुधवार दोपहर को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचा। अधिवक्ताओं ने एसएसपी से बताया कि अधिवक्ता मोईन खान गांव चांदपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। आठ जुलाई को गांव के ही कुछ लोगों ने उनके भाई के साथ मारपीट की थी। नगर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से आरोपी पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके समुदाय के लोगों को गांव से भगाने और हत्या करने की धमकी दी जा रही है। धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद अधिवक्ता मोईन एवं उसके परिजनों में दहशत का माहौल है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कोतवाली नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस दौरान अधिवक्ता जयदीप शर्मा, विकास कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें