फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रखंड संयोजक को दो दिन में हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक को दो दिन में हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक को फोन पर दो दिन के अंदर हत्या कर देने की धमकी दी गई है। आरोप है कि अज्ञात आरोपी लगातार फोन कर उन्हें सोशल मीडिया पर हिंदूवादी पोस्ट डालने पर हत्या की धमकी दे रहा है। बजरंग दल नेता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विकास कुमार ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 11-12 जुलाई की रात को उसके मोबाइल पर एक अंजान मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह बहुत हिंदू नेता बन रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डाल रहा है। आरोपी द्वारा गाली-गलौच करते हुए घर से बाहर निकलने पर दो दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि 12 जुलाई की शाम को फिर से आरोपी ने उसके मोबाइल पर कॉल की, जिसमें अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही आरोपी ने पीड़ित को सोशल मीडिया की आईडी को जल्द ही बंद करने कही हिदायत दी है। पीड़ित बजरंग दल नेता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें