फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए बुलंदशहर डिपो चलाएगा रोजना 20 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लिए बुलंदशहर डिपो चलाएगा रोजाना 20 बसें
विज्ञापन

बुलंदशहर। आगामी दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर परिवहन निगम ने भी अपनी कार्य योजना बना ली है। परिवहन निगम शिवभक्तों की सुविधा के लिए हरिद्वार तक नियमित सेवाओं के अलावा रोजाना 20 अतिरिक्त बस चलाएगा। खुर्जा और सिकंदराबाद डिपो से भी हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा आगामी 14 जुलाई से सावन मास शुरू होने के साथ ही प्रारंभ हो जाएगी। कांवड़ यात्रा जैसे महापर्व पर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम को भी राजस्व के रुप में अधिक आय की उम्मीद रहती है। इस बार कांवड़ यात्रा में अधिक शिवभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में परिवहन निगम ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर बस संचालन के लिए अपनी कार्य योजना बना ली है। बुलंदशहर डिपो के स्टेशन इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर से हरिद्वार के लिए रोजाना कई बसों का संचालन होता है। कांवड़ यात्रा में इन नियमित सेवाओं के अलावा रोजाना 20 बसों अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। दिन के अलावा रात्रि में भी लगातार बसों का संचालन रहेगा। उन्होंने बताया कि व्यवस्था की गई है कि जैसे-जैसे शिव भक्त आते रहेंगे तो उन्हें हरिद्वार के लिए रवाना किया जाता रहेगा। शिव भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए चलने वाली बसों के चालक और परिजनों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर खुर्जा डिपो के एआरएम उमेश कुमार आर्य ने बताया कि हरिद्वार शिव भक्तों को पहुंचाने के लिए 15 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। हरिद्वार जाने वाली बसों का चयन कर लिया गया है। साथ ही उनके चालक और परिचालकों को नियमानुसार ही शिव भक्तों को हरिद्वार पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह सिकंदराबाद डिपो से भी हरिद्वाज के लिए 15 बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। डिपो के कर्मचारियों ने बताया कि इस समय एआरएम का तबादला हो गया है और जल्द ही नए एआरएम आ जाएंगे तो उनके निर्देश पर हरिद्वार के लिए बसें चलाने की रणनीति बना ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें