फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया रिश्ता
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का निकाह दहेज नहीं देने की वजह से नहीं हो सका। युवती के पिता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला फर्राशान निवासी खलील अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी खुशनुमा का निकाह दिल्ली के निजामुद्दीन निवासी युवक मुबीन के साथ हुआ था। वहीं, पीड़ित ने अपनी पुत्री का निकाह करीब दो माह पूर्व मुबीन के छोटे भाई के साथ तय किया था। गत 15 मई को लड़का रोका करने में करीब तीन लाख रुपये खर्च किए थे। जल्द ही निकाह की तारीख तय होने वाली थी। लेकिन, आरोपी युवक पक्ष ने उनसे दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। वह दहेज में एक लाख रुपये नकदी, कार व अन्य सामान की मांग कर रहे थे। जिसे देने में पीड़ित पक्ष ने असमर्थता जताई। जिस पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया और पीड़ित की भतीजी को प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया। आरोपियों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वहीं, अब पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक समीर, इस्लाम, कमरुद्दीन, मईनुद्दीन और रेशमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
देवर ने किया दुष्कर्म, ससुराल वालों ने उत्पीड़न
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह वर्ष 2019 में हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में नकदी व कार आदि की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी न होने पर उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों आरोपी देवर ने उसे ससुराल में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी ससुराल वालों ने पीड़िता पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट की और घर से निकाल दिया। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, देवर समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें