फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी व अन्य समारोह में उड़ाया ड्रोन तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी व अन्य समारोह में उड़ाया ड्रोन तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में विवाह आदि समारोह में प्रोफेशन फोटो व वीडियोग्राफर बिना अनुमति के ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करते हैं। जिनसे कई बार हादसे होने का भी खतरा रहता है। इसी के चलते एसएसपी ने अब समारोह में बिना अनुमति ड्रोन का प्रयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शादी-विवाह एवं अन्य समारोहों में फोटोग्राफरों द्वारा फोटो एवं वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग किया जा रहा है। एक पीड़ित ने बीते दिनों एसएसपी से मिलकर बताया कि ड्रोन कैमरे उड़ाए जाने के दौरान हादसा होने की आशंका बनी रहती है। फोटोग्राफर कुछ रुपयों के लालच में ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी करते हुए दूसरों के जानमाल को खतरे में डाल देते हैं। सोमवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी शादी, पार्टी, विवाह एवं अन्य समारोहों में बिना अनुमति वाले खुले एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किसी भी फोटोग्राफर एवं अन्य किसी शख्स द्वारा ड्रोन कैमरे को न उड़ाने दिया जाए। अगर कोई ऐसा करते हुए पाए जाए तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें