फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शातिर चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। हालांकि, पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे के भीतर दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के गांव मिर्जापुर निवासी इरफान ने तहरीर देकर बताया कि गांव में ही वह अपने परिवार के साथ रहता है। बीते दिनों वह अपने परिवार को लेकर एक रिश्तेदारी में गया हुआ था। 27 अप्रैल की रात को अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर रखी दस हजार रुपये की नकदी, जेवरात, बर्तन समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसकी जानकारी उसे अगले दिन घर पहुंचने पर हुई। जब वह घर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, शुक्रवार देर रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव मिर्जापुर निवासी दो युवकों ने ही चोरी की वारदात की है। वह चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को मिर्जापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। फुरकान और तेजूद्दीन निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से चोरी का कुछ सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें