फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्नाभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्नाभाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकार द्वारा नकल विहीन परीक्षा के लिए किए जा रहे तमाम प्रयास के बाद भी नकल माफिया जिले में सक्रिय हैं। जिले में एक और मुन्नाभाई दूूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज अमरगढ़ का है, जहां गत छह अप्रैल को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता युवक पकड़ा गया।
जिले में एक के बाद एक परीक्षा के दौरान दो ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। सबसे पहले विज्ञान के पेपर में इंटर कॉलेज रूपवास पंचगाई में एक मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। सचल दल की ओर से की गई इस कार्रवाई में वह छात्र भी परीक्षा केंद्र के बाहर से पकड़ लिया गया था, जिसके स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था। इन दोनों को रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित क्षेत्र की पुलिस जेल भेज चुकी थी। वहीं, अब एक बार फिर छह अप्रैल को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज अमरगढ़ में एक और मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इसे भी सचल दल ने पकड़ा था और संबंधित क्षेत्र के थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इन दोनों को जेल भेजा जा चुका है। जिले में एक के बाद एक दो ऐसे मामले सामने आने पर परीक्षा में नकल माफिया सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। विभागीय अफसरों ने इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया और किसी को भी भनक नहीं लगने दी। लेकिन दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सुरजावी का परीक्षार्थी अरुण कुमार को अंग्रेजी की परीक्षा देनी थी। लेकिन उसके स्थान पर इसी गांव का मनोज कुमार परीक्षा दे रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रधानाचार्य वेदप्रकाश हरित की शिकायत पर परीक्षार्थी अरुण कुमार और उसके स्थान पर परीक्षा दे रहे मनोज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
परीक्षा को नकल विहीन करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक परीक्षा में दो स्थानों पर परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा देते हुए पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस दो परीक्षार्थी और दो अन्य युवकों को जेल भेज चुकी है। परीक्षा पर और सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें