कचहरी परिसर में आयोजित लोक अदालत में पहुंचे लोग।
- फोटो : BULANDSHAHR
लोक अदालत में 19441 वादों को किया गया निस्तारित
बुलंदशहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन तिवारी ने बताया कि शनिवार को लोक अदालत के दौरान कुल 19441 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें आपराधिक 4106 मामलों में 11,71,040 रुपये अर्थदंड की वसूली भी की गई। जबकि 29 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण कर करीब 2.33 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया गया। जबकि, परिवार न्यायालयों के द्वारा कुल 45 वैवाहिक वाद निस्तारित किए गए। जबकि, 15 वाद 138 एनआई एक्ट के निपटाए गए। 107 सिविल वादों में करीब छह लाख पांच हजार रुपये की धनराशि वसूल की गई। 670 विद्युत वादों में 1,93,100 रुपये वसूल किए गए। जबकि, 42 अन्य वाद भी निस्तारित किए गए। 786 बैंक प्रीलिगेशन विवादों में लोन की धनराशि करीब 14.77 करोड़ रुपये में से करीब 9.16 करोड़ रुपये की धनराशि पर समझौता कराया गया, जिसमें से करीब 2.86 करोड़ रुपये जमा कराए गए। 13639 अन्य प्रीलिटिगेशन वाद 40.33 लाख रुपये के प्रशासन द्वारा निस्तारित किए गए। इस दौरान जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवंत कुमार मिश्र ने अध्यक्षता करते हुए सभी स्टॉल पर जाकर जानकारी ली। इस अवसर पर अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।