फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में चोरी का खुलासा, बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना दुकान में चोरी का खुलासा, बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गुलावठी। पुलिस ने किराना व्यापारी की दुकान में सात दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी की रात को हाईवे पर नगरपालिका के निकट प्रदीप कुमार कंसल की किराने की दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। किराना व्यापारी ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरों ने दुकान से बीड़ी, नकदी, तंबाकू आदि चोरी किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहसीन निवासी मोहल्ला रामनगर ईदगाह रोड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक बोरा बरामद किया गया, जिसमें दुकान से चोरी किया गया सामान था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक पैकेट कुबेर तंबाकू, 5 पैकेट पान मसाला, 10 पैकेट बीड़ी के बंडल एवं अन्य मार्का के तंबाकू के पैकेट बरामद किए हैं। इसके अलावा एक चाकू एवं 430 रुपए भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि दुकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें