फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में सात की मौत, चार घायल

विज्ञापन
छतारी में सड़क हादसे में क्षतरोग्रस्त पिकअप गाड़ी। - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में सात की मौत, चार घायल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। यह हादसे, बुलंदशहर कोतवाली देहात, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र, अगौता, नरौरा, डिबाई और छतारी थाना क्षेत्रों में हुए।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार की मौत
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर रौरा निवासी हरवीर सिंह (65) बुधवार को अपनी वैगनआर कार से किसी काम के सिलसिले में बुलंदशहर गए थे। जहां से वह देर रात वापस गांव लौट रहे थे। बताया गया कि जब वह कार से नई मंडी के गांव मुरसाना के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बाइक ने साइकिल सवार दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत
नरौरा में रामघाट थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी जितेंद्र(14) अपने दोस्त देवेश के साथ बृहस्पतिवार को ट्यूशन पढने साइकिल से जरगवां जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे गांव निवासी एक युवक बाइक से कहीं जा रहा था। अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार दोनों छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, देवेंद्र का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद छात्र के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पिता ओमपाल सिंह ने प्रधानी रंजिश को लेकर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
ट्रैक्टर में पीछे से घुसा पिकअप वाहन, परिचालक की मौत
छतारी कस्बे में स्थित गांव चौंढेरा गांव में अनियंत्रित मालवाहक पिकअप ट्रैक्टर में पीछे घुस गया, जिसमें वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और परिचालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी रामबाबू पिकअप वाहन चलाते हैं। बुधवार रात को वह छतारी से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौंढेरा गांव के पास अंधेरा होने के कारण सड़क पर चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली उनको दिखाई नहीं दी। तेज रफ्तार होने के कारण वाहन ट्राली में पीछे जा घुसा। इसमे रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ बैठे परिचालक शिकारपुर निवासी बुद्धसेन (50) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने रामबाबू को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया है।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
औरंगाबाद के अगौता थाना क्षेत्र में बीती रात गांव मानपुर मोड के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, हादसे में उसकी मौत हो गई। गांव मानपुर निवासी नागेंद्र (32) बुधवार देर रात करीब दस बजे बाइक से अगौता से गांव मानपुर लौट रहा था। इस दौरान ही बुलंदशहर की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गश्त के दौरान अगौता पुलिस ने बाइक सवार युवक को मृत अवस्था में पड़ा देख उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना अगौता में तहरीर दी है।
बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
डिबाई में दिल्ली-बंदायू हाईवे पर गांव भीमपुर दौराहा पर बुधवार देर शम एक वृद्ध को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय छबीला निवासी वीरबल (60) बुधवार दोपहर को किसी काम से डिबाई गए थे। जहां, से लौटते वक्त वह भीमपुर दौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। बस में चढ़ने के दौरान वह फिसल कर नीचे गिर गए और बस के पिछले पहियों की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
वहीं, दिल्ली-बदायूं हाईवे पर भीमपुर दौराहे पर फायर स्टेशन के निकट ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में गांव चिरौरी निवासी लक्ष्मी, विजेंद्र और खचेड़ू सिंह घायल हो गए।
सिकंदराबाद में दो की जान गई
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जनपद संभल के गांव बागड़पुर निवासी मुनेश (22) बुधवार रात औद्योगिक क्षेत्र में रतिराम पेट्रोल पंप के पास अपनी गाड़ी से उतर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं, बताया गया कि बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला झारखंडी निवासी याहिया पहलवान (65) अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। जब वह औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में याहिया पहलवान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें