फर्जी आयुष्मान कार्ड जांच के लिए भेजे गए सांची
बुलंदशहर। जिले में बीते दिन 28 फर्जी आयुष्मान कार्ड पकड़ में आया था। इसमें तीन लोगों ने फर्जी कार्ड से इलाज भी करवा लिया। अब स्वास्थ्य अफसरों ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद फर्जी आयुष्मान कार्ड की जानकारी के लिए सांची से मदद मांगी है। जहां से फर्जी आयुष्मान कार्ड की रिपोर्ट मिलने का अब अफसर इंतजार कर रहे हैं।
केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत में उपचार की सुविधा दिलवाने के लिए 28 फर्जी आयुष्मान कार्ड बना दिए गए। जिसमें 24 कार्ड अकेले जिला महिला अस्पताल द्वारा बनाए गए। उपचार के बाद जांच होने पर यह मामला स्वास्थ्य विभाग की पकड़ में आया। इसके बाद विभागीय अफसरों द्वारा जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में तीन लोगों की लापरवाही सामने आई है। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है। वहीं, फर्जी मिले कार्ड की जांच कराने के साथ उन्हें निरस्त कराने के लिए सांची को डिटेल भेजी गई है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की अभी जांच पूरी नहीं हुई है। सांची से भी रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। संवाद