फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाशों से पुलिस ने चोरी की सात बाइक, दो मोबाइल व अवैध असलहा भी बरामद किया है। साथ ही तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गैर राज्यों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। रविवार देर शाम कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि चोरी के दो वाहनों पर शातिर चोर जहांगीराबाद की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने तीन शातिर चोरों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल सात बाइक बरामद की है। इसके अलावा चोरी के दो मोबाइल व अवैध असलहे भी पुलिस ने शातिर बदमाशों से बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की शिनाख्त मुकेश निवासी प्रेमनगर, अकिंत उर्फ भीमा निवासी डबकौरा व संजीव उर्फ बिल्लर निवासी रोगनग्रान के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शातिर बदमाशों का चालान कर दिया है। आरोपी मुकेश पर कुल नौ व अन्य दोनों आरोपियों पर पांच-पांच मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें