फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में पहले दिन 48 बिके पर्चे, किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

विज्ञापन
सदर तहसील के गेट पर नामांकन के दौरान तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुलंदशहर में पहले दिन 48 बिके पर्चे, किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनावों के नामांकन के पहले दिन जिले की सातों विधानसभाओं में से किसी भी विधानसभा पर प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया। अधिकारी दिन भर नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कुछ लोग केवल नामांकन पत्र लेने ही आए। इस दौरान सातों विधानसभा सीटों के लिए 48 पर्चे बिके। डीएम-एसएसपी ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश अधिकारी व कर्मचारियों को दिए।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया। इस दौरान डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधानसभावार बनाए गए नामांकन कक्षों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। उपजिलाधिकारी/आरओ को निर्देशित कि नामांकन से संबंधित समस्त प्रपत्रों को पूर्ण करते हुए उपलब्ध रखे जाए। एक समय में एक ही प्रत्याशी को नामांकन कक्ष में प्रवेश कराया जाए। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाते हुए अपने जीवन को सुरक्षित किया जाए। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी प्रशासन डॉ. प्रशान्त कुमार, एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी, एसपी क्राइम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम मशीनों का किया रेंडमाइजेशन
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को ईवीएम मशीनों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। निर्वाचन में प्रयोग होने वाली बीयू-सीयू मशीनों का 120 प्रतिशत एवं वीवीपैट मशीन का 130 प्रतिशत पर साफ्टवेयर से रेंडमाइजेशन किए जाने पर विधानसभावार बीयू, सीयू, तथा वीवीपैट मशीनें प्राप्त हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रेंडमाइजेशन के अवसर पर उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आपत्ति प्राप्त की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त विवेक कुमार मिश्र, भाजपा, सपा, रालोद, बसपा, एनसीपी, कांग्रेस समेत अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज -
- नामांकन करने के लिए प्रत्याशी को नाम लिखे हुए पांच रंगीन फोटो
- निर्दलीय प्रत्याशी होने पर 10 प्रस्तावकों के नाम
- प्रस्तावक अनिवार्य रूप से संबंधित क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए
- सामान्य व ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी को 10 हजार और एससी-एसटी के लिए पांच हजार की जमानत राशि
- नामांकन पत्र के सभी कॉलम को भरना अनिवार्य
- प्रत्याशी का पूरा पता, फोन नंबर, व्हाट्सएप नंबर, आपराधिक जानकारी देनी होगी
- अपने व परिवार की चल व अचल संपत्ति का ब्योरा
- सरकारी विभागों के बकाया या एनओसी के साथ शैक्षिक योग्यता देना जरूरी
यहां होंगे नामांकन -
विधानसभा नामांकन स्थल
सिकंदराबाद न्यायालय तहसीलदार, बुलंदशहर (कक्ष एक)
बुलंदशहर न्यायालय उप जिलाधिकारी बुलंदशहर (कक्ष दो)
स्याना न्यायालय नायब तहसीलदार नगर (कक्ष तीन)
अनूपशहर न्यायालय नायब तहसीलदार बरन (कक्ष चार)
डिबाई न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, बुलंदशहर (कक्ष पांच)
शिकारपुर बाह्य सभागार दक्षिणी द्वार
खुर्जा ब्राह्य सभागार उत्तरी द्वार
कुल मतदाता - 2624763
पुरुष मतदाता - 1383491
महिला मतदाता - 1241137
अन्य - 135
कुल मतदान केंद्र - 1515
कुल पोलिंग बूथ - 3070
शिकायत के लिए हेल्पलाइन -
1950
05732-282828 281518
9454418075
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें