अंगीठी पर रजाई गिरने से झुलसे वृद्ध की मौत
डिबाई। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेरखान में शुक्रवार को एक वृद्ध की हाथ तापने के दौरान लगी आग से झुलसने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नगर के मोहल्ला शेरखान निवासी हाजी बुंदू खां (90) शुक्रवार शाम को अपने घर पर ही चारपाई पर रजाई ओढ़कर बैठे थे। बताया गया कि इस दौरान उनकी चारपाई के पास ठंड से बचने के लिए अंगीठी जल रही थी। अचानक रजाई अंगीठी पर गिर गई। जिससे उसमें आग लग गई। आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इस दौरान उनका पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया है। वहीं, पुलिस भी मामले में कोई शिकायत मिलने से इंकार कर रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंगीठी पर हाथ तापने के दौरान रजाई अंगीठी पर गिरने से आग लगी, जिससे झुलस कर उनकी मौत हुई है।