फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग के साइट इंचार्ज ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग के साइट इंचार्ज ने की अभद्रता
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुरातत्व विभाग के साइट इंचार्ज पर न्यायालय में घुसकर अभद्रता करने एवं न्यायिक कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है। नगर पुलिस ने न्यायाधीश के पेशकार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि आरोपी वहां अपना कोई नोटिस तामिल कराने के लिए आया था।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-4 में तैनात पेशकार अकील अहमद ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 6 जनवरी की दोपहर पीठासीन अधिकारी के बोले जाने पर वह खुर्जा नगर के एक हत्या के मामले में बयान लिख रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति न्यायालय कक्ष में पीठ पर बैग टांगे व हाथ में हेलमेट लिए पहुंचा और तेज आवाज में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके बारे में पूछने लगा। अन्य कर्मचारियों के पूछने पर आरोपी ने कहा कि वह पुरातत्व विभाग में साइट इंचार्ज के पद पर नियुक्त है और नोटिस तामील कराने आया है। न्यायिक कार्य चलने के बावजूद आरोपी ने अवरोध पैदा किया, जिससे न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंची। आरोपी ने मकान की मरम्मत एवं परिवर्तन के नाम पर रिश्वत की मांग की। थाने पहुंचने पर पता चला कि आरोपी ने उनके खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र भी दिए हैं। नगर पुलिस ने आरोपी शैवेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें