फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में गए अधेड़ का हाईवे किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में गए अधेड़ का हाईवे किनारे मिला शव
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। अनूपशहर-डिबाई हाईवे किनारे शनिवार को एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि शनिवार को राहगीरों ने सूचना दी कि अनूपशहर रोड पर सड़क किनारे गांव देवी नगला के निकट एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक की शिनाख्त विनोद कुमार (52) निवासी गांव ढकनगला थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व विनोद कुमार किसी रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर घर से निकले थे। लेकिन, दो दिन से परिजनों का उनसे कोई संपर्क भी नहीं हो पाया था। वहीं, पुलिस प्रारंभिक जांच में ठंड से मौत होने का कारण मान रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

पैतृक मकान को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। राजस्थान रह रहे परिवार का पैतृक मकान कुछ अराजक तत्वों ने फर्जी बैनामा कर अपने कब्जे में ले लिया है। 75 वर्षीय गीता देवी निवासी सुरेंद्र नगर कुचामन सिटी नागौर राजस्थान ने सीओ सिटी शशांक सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि वह मूल रूप से नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट के निवासी हैं। पति राजेश्वर दयाल गौड़ प्रोफेसर थे तो नौकरी के चलते वह 39 वर्ष पूर्व ही राजस्थान में बस गए। बताया कि उनका पैतृक मकान जिसका बैनामा उन्होंने 1969 में गांव के एक व्यक्ति से कराया था और समस्त दस्तावेज उनके पास हैं, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसे खाली प्लाट दर्शाकर दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करा ली। आरोप है कि मकान पर कब्जा होने से उनके पति को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी ने नरौरा थाना पुलिस को दो दिनों में जांच कर सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें