फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
14 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहली से आठवीें कक्षा तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार से 15 दिनों का अवकाश हो गया। पहली बार शासन की ओर से विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं। अब स्कूल 14 तक बंद रहेंगे और 15 जनवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन

जिले में 2399 परिषदीय स्कूल हैं और इनमें 2.70 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इसके साथ ही कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के अन्य विद्यालय भी संचालित हैं। इनमें सीबीएसई और आईसीएसई के भी शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शासन का आदेश है कि 31 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके पहले ठंड बढ़ने पर डीएम की ओर से विद्यालय बंद किए जाने का आदेश जारी होता था। 15 दिन के शीतकालीन अवकाश को ग्रीष्मकालीन अवकाश में से काट लिया गया है। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक ही होगा। 16 जून से फिर स्कूल खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें