महिला का खेत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
अमहदगढ़। खेत में एक महिला का शव मिला है। आशंका जताई रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। फिलहाल मामले की जांच में जुटी गई है।
रविवार शाम को करीब 55 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार को महिला का शव गांव के पास ही खेतों में पड़ा मिला। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।