पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला मामला : पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित
बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर हुए हमले के मामले में फरार पांच नामजद आरोपियों पर एसएसपी ने इनाम की घोषणा की है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक हाजी अलीम के पुत्र दानिश, जैद, असद के अलावा रिश्तेदार युवक नवेद और हारिस की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।