युनूस का आरोप, भतीजे ने 40 लाख की सुपारी देकर कराया हमला
बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व रालोद नेता हाजी यूनुस ने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर हमले के पीछे भतीजे का हाथ होना बताया है। आरोप लगाया कि भतीजे ने सुपारी देकर जानलेवा हमला कराया। कहा कि दिल्ली के एक शातिर गैंग को जानलेवा हमले के लिए 40 लाख की सुपारी दी गई है। हाजी यूनुस ने अपने भतीजों पर शातिर गैंग से संबंध होने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बदमाश की क्लिप भी उनके पास आई है, जिसे वह जल्द ही प्रशासन और पुलिस को सौंपेंगे। बताया कि पूर्व में भी उनके भाई और उनकी भाभी की हत्या उनके भतीजे के द्वारा कराई गई थी। हाजी यूनुस ने आवास पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात की गई पुलिस को नाकाफी बताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से छह सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की है।