फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर छह लोगों से 53 लाख से अधिक की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर छह लोगों से 53 लाख की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा/खानपुर। जनपद में ठगी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। नगर कोतवाली, देहात कोतवाली समेत अन्य तीन थाना क्षेत्रों में शातिरों ने छह लोगों से करीब 53 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर नगर कोतवाली, देहात कोतवाली, खुर्जा, पहासू व खानपुर क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पीड़ितों ने आरोपियों से ठगी की धनराशि वापस कराए जाने की मांग की है।
कारोबार शुरू करने का झांसा देकर 25.75 लाख ठगे
नगर के मोहल्ला सुशीला विहार निवासी एक युवक को कारोबार शुरू करने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सचिन का आरोप है कि भुवनेश्वर निवासी आरोपी शिशिर कुमार पात्रो, संजय कुमार सिंह व अंकित स्वप्ना मोहंती ने धोखाधड़ी करते हुए 2575831 रुपये हड़प लिए। ठगी का एहसास होने पर जब आरोपियों से धनराशि वापस मांगी तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्लॉट खरीदार से लिए रुपये, मालिक को नहीं दिए
गांव अकबरपुर निवासी सीमा ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपना एक प्लॉट बेचा था। इसी दौरान आरोपी गुरमीत निवासी रहीमपुर थाना औरंगाबाद और साइना व राशिद अहमद निवासी सीमापुर दिल्ली व राजकुमार निवासी बुगरासी ने उसका प्लॉट बिकवाने की बात कही। आरोपियों ने क्रेता पक्ष से प्लॉट की कीमत के तौर पर करीब पांच लाख रुपये ले लिए, लेकिन वापस नहीं किए। जब मामले की जानकारी हुई तो धनराशि मांगी, लेकिन आरोपियों ने धनराशि नहीं दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फर्जी दस्तावेजों से लिया 14 लाख का बीमा क्लेम
खानपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर अपने पति के फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए बीमा का क्लेम ले लिया। पीएनबी मैट लाइफ मुंबई के अधिकारी अनीश रघुनाथ ने खानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी बरखा ने पति संजय के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और अभिनव निवासी सादिकपुर मुरादाबाद के साथ मिलकर बीमा का 1421250 रुपये क्लेम ले लिया। आरोपियों ने जो दस्तावेज विभाग में जमा कराए थे, बाद में जांच के दौरान वह पूरी तरह से फर्जी निकले। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मकान बेचने का झांसा देकर 8.92 लाख ठगे
खुर्जा के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी एक युवक से मकान बेचने का झांसा देकर करीब नौ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित फिरोज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी मंजूर अहमद ने अपना मकान बेचने के नाम पर 6.30 लाख रुपये चार दिसंबर 2019 को लिए थे। धनराशि लेने के बाद बैनामे के समय मकान की कीमत बढ़ी तो आरोपी ने 2.5 लाख रुपये और मांगे। जब धनराशि देने से इनकार किया तो आरोपी ने 50 हजार के इनामी व गैंगस्टर महबूब पांडे, इमरान कुरबान पांडेय, फरमान पांडेय के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लाखों का गेहूं व धान खरीदकर नहीं किया भुगतान
पहासू निवासी एक आढ़ती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित विजय कुमार निवासी सोमना रोड अनाज मंडी पहासू ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के करनाल रोड इंदरी निवासी आरोपी महेंद्र पाल जिंदल व दिनेश गुप्ता ने फोन पर वार्ता करते हुए धान व गेहूं खरीदने की बात कही थी। जब आरोपियों के पास दो लाख से अधिक का गेहूं व धान पहुंचा दिया गया तो आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। साथ ही दोबारा फोन करने पर धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जमीन के बैनामा के नाम पर 2.5 लाख ठगे
पहासू के ही मोहल्ला पठानटोला निवासी योगेश कुमार को जमीन बेचने का झांसा देकर 2.5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदरखा निवासी आरोपी प्रमोद कुमार ने अपनी जमीन बेचने के नाम पर 2.5 रुपये एडवांस लिए थे। बाद में जब जमीन के बैनामे व शेष भुगतान की बात आई तो आरोपी ने जमीन बेचने से इनकार कर दिया। साथ ही दिए गए रुपये मांगने पर धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पहासू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें