फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 17 और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू के 17 और मरीज मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में शनिवार को डेंगू के 17 और संदिग्ध मरीज मिले हैं। लक्षण के आधार पर सभी 17 लोगों की एनएस-1 किट से जांच कराई गई, जो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ अधिक संख्या में डेंगू के संदिग्ध मरीज आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिन मरीजों में डेंगू पुष्टि हुई है, उनके आस-पास एंटी लार्वा का छिड़काव कराने और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का दावा कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़े के अनुसार, अभी तक नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि डेंगू संदिग्ध के केस प्रतिदिन आ रहे हैं। डेंगू संदिग्ध का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया है। वहीं, शनिवार को जिला अस्पताल में संदिग्ध लोगों की जांच में 17 लोग एनएस-1 किट से पॉजिटिव आए। इनमें चार साल के मासूम समेत 75 साल की बुजुर्ग महिला शामिल है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 54-54 लोगों की एनएस-1, आईजीजी और आईजीएम किट से जांच की गई। इसमें नीमखेड़ा, मुरसाना, सिकंदराबाद, भूड़, शांतिनगर, शेखपुर, देवीपुरा, पुलिस लाइन, गुलावठी और पहासू क्षेत्र के 17 लोगों की एनएस-1 किट से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी गई है। साथ ही सभी को दवाई देकर घर भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों की सीएचसी को अलर्ट किया हुआ है, जहां मरीज मिल रहे है, वहां सर्वे कराया जा रहा है और हेल्थ कैंप लगाकर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने एंटी लार्वा का छिड़काव न करने का लगाया आरोप
अनूपशहर क्षेत्र के पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह ने क्षेत्र में वायरल और डेंगू का प्रकोप बढ़ने पर डीपीआरओ और सीएमओ से एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है। पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के किसी भी ग्राम पंचायत में न तो साफ-सफाई हो रही है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 7,902 लोगों को लगा टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का एक दिन ग्राफ बढ़ने के बाद दूसरे दिन घट गया। शनिवार को मात्र 7,902 लोगों को टीका लगाया गया। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि शनिवार को विशेषकर दूसरी डोज लगाने के लिए सत्र का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पहली डोज सीमित संख्या में लगने के चलते ग्राफ घटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें