फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड जाने के लिए करानी होगी आरटीपीसीआर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड जाने के लिए करानी होगी आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को अब कोरोना जांच साथ लेकर जाना होगा। आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही यात्रियों को उत्तराखंड में प्रवेश मिल सकेगा। जिले से प्रतिदिन चार बसों को उत्तराखंड के लिए संचालन हो रहा है। उत्तराखंड सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही प्रवेश के निर्देश दिए है। वहीं, दूसरी ओर कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य अफसरों ने सीएचसी-पीएचसी पर कोविड जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
छह दिन से चल रहीं चार बसें
डिपो प्रभारी मो. हसन काजमी ने बताया कि पिछले छह दिन से मुख्यालय द्वारा अनुमति दिए जाने पर उत्तराखंड के लिए चार बसों का संचालन शुरू कर दिया है। प्रतिदिन सुबह के समय चारों बसें रुद्रपुर, हल्द्वानी, देहरादून व हरिद्वार आ-जा रही हैं। रोडवेज बसों में आने-जाने के लिए कोई परेशानी नहीं है। लेकिन उत्तराखंड में यात्रियों से आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होने पर प्रवेश दिया जाता है। रिपोर्ट न होने पर यात्रियों को वहीं, जांच करानी पड़ती है। वहीं, दूसरी ओर सावन माह की शिवरात्रि को लेकर उत्तराखंड सरकार द्वारा शिव कांवड़ यात्रा पर रोक लगाए जाने पर जनपद और हापुड़ स्थित ब्रजघाट गंगा पर शिवभक्तों के उमड़ने की संभवना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल किट तैयार करने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों के सीएचसी-पीएचसी पर एंटीजन किट से जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा शिवभक्तों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने की भी तैयारी की जा रही है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए समस्त सीएचसी-पीएचसी पर कोविड जांच, कोरोना से बचाव को वैक्सीन की व्यवस्था करने के साथ मेडिकल किट रखवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें